राजपूत सोशल वॉरियर्स संस्थान की 11वीं आमसभा बहादुरसिंह सर्किल, बूंदी स्थित संस्था के कार्यालय में 15 मार्च को आयोजित हुई। आमसभा से पहले जिला महिला कार्यकारिणी का निर्वाचन भी हुआ जिसमें किरण सोलंकी नेगढ़ को निर्विरोध अध्यक्ष व आयुषी कंवर बछोला को युवा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को निर्वाचन अधिकारी धन कंवर द्वारा शपथ दिलाई गई। आमसभा में बूंदी क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह धोवड़ा मुख्य अतिथि रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर ने की। क्षत्रिय संस्कार समिति के अध्यक्ष हिम्मतसिंह गौड़ विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महावीर सिंह बाछोला ने स्वागत भाषण दिया व जिला सचिव ओमराज सिंह हाड़ा ने समिति का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रेरणास्रोत मूलसिंह हाड़ा प्रतापगढ़ की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। समारोह को ओमेंद्रसिंह हाड़ा, विजेंद्र सिंह प्रतापगढ़, पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धराजसिंह हाड़ा, आनंदराज सिंह मालकपुरा, रामणराज सिंह हाड़ा, जय सिंह सोलंकी, पृथ्वी सिंह राजावत, इंदु कंवर राजावत, आशा कंवर, शकुंतला कंवर, लोकेश सिंह हाड़ा सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया और समाज को हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए मिल कर कार्य करने की बात कही। विजेंद्र सिंह उमरथुना ने सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश सिंह बन का खेड़ा ने किया।