Slider 3

Slider 3

Slider 4

Slider 4

Slider 5

Slider 5

Slider 2

Slider 2

Slider 1

Slider 1

...
...

परिचय

Introduction

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन का ध्येय वाक्य क्षत्रिय समाज की नई पीढ़ी में समाज, राष्ट्र और सृष्टि के प्रति पूर्वजों की भांति दायित्व बोध की जागृति में संलग्न श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य तनसिंह जी का आह्वान "उठें क्षत्र-मातृका की अर्चना करें, जुटें लोकरंजना की प्रार्थना करें" है।

इसी आह्वान को संभव बनाने की दिशा में युवाशक्ति को कर्मशील करने के लिए श्री क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघप्रमुख पूज्य भगवान सिंह रोलसाहबसर ने 12 जनवरी 2019 को संघ के केन्द्रीय कार्यालय 'संघशक्ति, जयपुर' में श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की स्थापना की।

मनुष्य का स्वभाव समूह में रहने का है, इसीलिए वह जन्म, व्यवसाय, क्षेत्र, भाषा आदि के आधार पर समूहों का निर्माण करता है और उनके प्रति एक विशेष प्रकार के अपनत्व का भाव स्वयं में विकसित करता है। जाति हमें जन्म से मिलने वाला ऐसा ही समूह है जो हमारे जीवन को प्रत्येक मोड़ पर प्रभावित करता है। इसी प्रभाव के कारण हमारे में जाति के प्रति सम्मानजनक जातीय भाव पैदा होता है और उसकी सेवा का संकल्प पैदा होता है।

यह क्षत्रिय जाति हमारी मां है, हमारे लिए देवी भगवती का स्वरूप है और इसीलिए पूज्य तनसिंह ने क्षत्र मातृका की अर्चना का आह्वान किया है। लेकिन इस अर्चना में लोक रंजना (लोक के आनंद) की प्रार्थना का समावेश किया है अर्थात हम हमारी इस क्षत्र मातृका की इस प्रकार कृतज्ञता पूर्वक अर्चना करें कि उससे लोक में रंजना (आनंद) का विस्तार हो।

इसी विचार को केन्द्र में रखकर श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन क्षत्रिय समाज की युवा पीढ़ी को संयोजित, संगठित और क्रियाशील बनाने में संलग्न है। श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन अभावों की शिकायत करने की अपेक्षा वर्तमान में उपलब्ध अवसरों के समुचित उपयोग की बात करता है। वह अतीत की श्रेष्ठताओं, आदर्शों, जीवन मूल्यों और वर्तमान की व्यवस्थागत वास्तविकताओं के बीच सेतु का काम करते हुए उन श्रेष्ठताओं, आदर्शों और जीवन मूल्यों को वर्तमान व्यवस्था के अनुरूप धरातल पर उतारने को प्रयासरत है। वह वर्तमान संवैधानिक व्यवस्था की मर्यादाओं के भीतर क्षत्रिय जीवन मूल्यों के अनुरूप क्षत्रिय समाज की युवा शक्ति को समाज, राष्ट्र एवं सृष्टि की सेवा के लिए परस्पर संपर्क, समझ, सहयोग एवं सशक्तिकरण के मार्ग पर चलायमान करने के लिए समाज के सहयोग से कृतज्ञता पूर्वक निरंतर कर्मशील है।

अधिक जानें
श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन
श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन

समाचार

News & Updates

आगामी कार्यक्रम

Upcoming Events

वीडियो

Video Gallery
Glimpse of Shri Kshatriya Economic Forum, Jaipur

Glimpse of Shri Kshatriya Economic Forum, Jaipur

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा गत 25 फरवरी को #जयपुर में आयोजित "श्री क्षत्रिय इकोनॉमिक फोरम" की कुछ झलकियां

YouTube पर देखें
महाराणा सांगा पुण्यतिथि कार्यक्रम (वर्चुअल)

महाराणा सांगा पुण्यतिथि कार्यक्रम (वर्चुअल)

जिनके घाव लगे नवासी, फिर भी खड़ग रही थी प्यासी। हमारे आदर्श वीर शिरोमणि महाराणा संग्राम सिंहजी

YouTube पर देखें
सिंहावलोकन 2025 || हम कदम यों ही आगे बढ़ाते रहे….

सिंहावलोकन 2025 || हम कदम यों ही आगे बढ़ाते रहे….

पूज्य श्री तनसिंह जी के संदेश 'हम कदम यों ही आगे बढ़ाते रहे...' की अनुपालना में गत वर्ष की श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की यात्रा का वृतांत

YouTube पर देखें

संपर्क करें

Contact Us