प्रेरक वंदन: कृतज्ञता ज्ञापन
Event

कार्यक्रम के बारे में

Click Here for Registration or Generate Entry Pass :  Registration/Entry_Pass

उत्तर भड़ किंवाड़ ‘जैसलमेर’ स्थापना दिवस
एवं
राष्ट्र नायक दुर्गादास राठौड़ की जयंती के उपलक्ष में विचार गोष्ठी

भारत में पश्चिम से आने वाले आततायियों के आक्रमण की आंधी को सदियों तक रोककर उत्तर भड़ किंवाड़ के नाम से विभूषित जैसलमेर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने एवं उत्तर मध्यकालीन भारतीय इतिहास में अपने आदर्श चरित्र के बल पर भारतीय मूल्यों का निर्वहन करते हुए औरंगजेब जैसे क्रूर, धर्मांध व कुटिल शासक को अपनी शर्तों पर झुकाने वाले राष्ट्रनायक दुर्गादास राठौड़ के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने के लिए आयोजित विचार गोष्ठी में आप सादर आमंत्रित हैं।

विचार गोष्ठी स्थल:- SIAM आडिटोरियम, दुर्गापुरा, टोंक रोड़, जयपुर
दिनांक:- 23 अगस्त 2026, रविवार
समय:- प्रातः 10:00 से अपराह्न 4:00 बजे

नोट:- अपराह्न भोजन की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर ही की गई है।

साझा करें