मालाणी वंदन कार्यक्रम

March 9, 2026 By admin 1 min read
मालाणी वंदन कार्यक्रम

रावल मल्लीनाथ जी की 708वीं जयंती पर संघ शक्ति जयपुर में “मालाणी वंदन कार्यक्रम” का आयोजन

श्री क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में आज जयपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय संघ शक्ति में मालाणी के रावल मल्लिनाथ जी की जयंती पर “मालाणी वंदन कार्यक्रम” का आयोजन माननीय महावीर सिंह सरवड़ी के सानिध्य में किया गया।
कार्यक्रम में इतिहासविद राजवीर सिंह चलकोई ने रावल मल्लीनाथ जी के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम को राजेंद्र सिंह भियाड़ एवं बाली विधानसभा से विधायक व पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

 

 

 

Back to News

Share This Article: