श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन एवं Wincompete के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही टेस्ट सीरीज के ग्यारहवें टेस्ट का आयोजन आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर हुआ। समाज के युवाओं को राजस्थान सरकार की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस टेस्ट सीरीज के दौरान कुल 28 टेस्ट होंगे।
आज निम्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हुई:
1. श्री जगदंबा राजपूत छात्रावास, टोंक
2. श्री वीरमदेव राजपूत छात्रावास, जालौर
3. श्री राजपूत सभा भवन शेरगढ़, जोधपुर
4. भवानी सिंह S/O महावीर सिंह जी के घर के बाहर हॉल, करणी कॉलोनी निम्बी जोधा, नागौर
5. कैप्टन श्री अमरसिंह चौहान भवन बेगड़िया, जोधपुर
6. राव चाम्पा जी स्मृति शिक्षण संस्थान शिव, बाड़मेर
7. महाराजा सरदार सिंह राजपूत छात्रावास, जोधपुर
8. श्री अमर राजपूत छात्रावास, नागौर
9. श्री राजपूत सभा भवन जायल, नागौर
10. श्री जगदंबा राजपूत छात्रावास केकड़ी, अजमेर
11. श्री राजपूत समाज सभा भवन फलसूंड, जैसलमेर
12. श्री सुरेश्वर पब्लिक स्कूल ऊण, जालौर
13. श्री राम लाइब्रेरी सांदरसर, जयपुर
14. भालता रतलाई, झालावाड़
नए अभ्यर्थी आगामी टेस्ट से जुड़ सकते है जिसका पाठ्यक्रम, पाठ्यसामग्री, परीक्षा की दिनांक आदि की जानकारी हमारी वेबसाइट https://shrikpf.org/ पर उपलब्ध रहेगी।