अजमेर जिले की अचीवर्स मीट (Achievers Meet) संपन्न

March 21, 2026 By admin 1 min read
अजमेर जिले की अचीवर्स मीट (Achievers Meet) संपन्न

 

श्री क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में आज सरवाड़ स्थित होटल किरण पैलेस में अजमेर जिले की अचीवर्स मीट संपन्न हुई।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में समाज के व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय प्रबुद्ध समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संघ के केंद्रीय कार्यकारी रेवंत सिंह पाटोदा के संचालन में कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में पंचायती राज चुनाव, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, शिक्षा के प्रति जागरूकता, EWS आरक्षण सरलीकरण, ग्राम चौपाल, युवा शिविर, टेस्ट सीरीज तथा व्यापारी एवं कर्मचारी स्नेह मिलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई एवं आगामी योजना बनाई गई।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह जी मझेवाला जिला परिषद सदस्य, वीरेंद्र सिंह जी डिप्टी कमिश्नर परिवहन विभाग, होनहार सिंह जी प्रधान केकड़ी, विश्वजीत सिंह जी चेयरमैन सावर, जवसंत सिंह जी, वीरभद्र सिंह जी, चंद्रभान सिंह जी चकवा सरपंच, फुल सिंह जी जोताया सरपंच, गोरधन सिंह जी रामपुरा, पुष्पेंद्र सिंह जी सावर, भंवर चेतन सिंह, चंद्रवीर सिंह कनोज, दिग्विजय सिंह अरवड, यज्ञप्रताप सिंह पीपरोली, रविन्द्र सिंह गुलगांव, शक्तिप्रताप सिंह बोराडा, अभिमन्यु सिंह ढ़िंगारिया सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज के समग्र विकास हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। कार्यक्रम के पश्चात सरवाड़ दुर्ग का भ्रमण किया गया।

Back to News

Share This Article: