
श्री क्षात्र पुरूषार्थ फाउंडेशन के बाड़मेर जिले की दो दिवसीय अचीवर्स मीट आज चौहटन स्थित श्री वांकल विरात्रा माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
संघ के केंद्रीय कार्यकारी रेवंत सिंह पाटोदा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी संभागियों के साथ समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, जिला परिषद सदस्य रूप सिंह चौहटन, चतुर सिंह गोरडिया, श्याम सिंह रामसर, पर्वत सिंह परेउ, फाउंडेशन की केंद्रीय टीम के सदस्य महेंद्र सिंह तारातरा, फाउंडेशन के बाड़मेर जिला प्रभारी नरेशपाल सिंह तेजमालता सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।