जोधपुर में श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की रात्रिकालीन कार्यशाला संपन्न
श्री क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की जोधपुर जिला इकाई की रात्रिकालीन कार्यशाला जोधपुर स्थित संघ के कार्यालय ‘तनायन’ में आयोजित हुई।
कार्यशाला में संघ के केंद्रीय कार्यकारी रेवंत सिंह पाटोदा ने संघ तथा फाउंडेशन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला में उपस्थित सभी सहयोगियों ने जोधपुर में फाउंडेशन के उद्देश्यों के क्रियान्वयन हेतु सकारात्मक चर्चा कर लक्ष्य निर्धारित किए।
कार्यक्रम में संघ के केंद्रीय कार्यकारी महेंद्र सिंह गुजरावास, जोधपुर शहर प्रांत प्रमुख भरतपाल सिंह दासपां, लूणी प्रांत प्रमुख लक्ष्मण सिंह गुड़ानाल, बिलाड़ा-भोपालगढ़ प्रांत प्रमुख चैन सिंह साथीन, फाउंडेशन के केंद्रीय टीम सदस्य कमल सिंह भैंसड़ा, जोधपुर जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह बलरिया, तेज सिंह सोवनिया, लूण सिंह तेना और सावंत सिंह उचईडा सहित 50 सहयोगी उपस्थित रहे।