टेस्ट सीरीज के दसवें टेस्ट का आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ आयोजन
श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन और Wincompete के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही टेस्ट सीरीज के दसवें टेस्ट का आयोजन आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर हुआ। समाज के युवाओं को राजस्थान सरकार की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस टेस्ट सीरीज के दौरान कुल 28 टेस्ट होंगे।
आज निम्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हुई:
1. सुरेश्वर पब्लिक स्कूल ऊण, जालौर
2. श्री जगदंबा राजपूत छात्रावास, टोंक
3. भवानी सिंह S/O महावीर सिंह जी के घर के बाहर हॉल, करणी कॉलोनी निम्बी जोधा, नागौर
4. श्री राजपूत सभा भवन जायल, नागौर
5. श्री राजपूत सभा भवन शेरगढ़, जोधपुर
6. श्री वीरमदेव राजपूत छात्रावास, जालौर
7. लिटिल एंजेल्स स्कूल गनोड़ा, बांसवाड़ा
8. जगदंबा राजपूत छात्रावास केकड़ी, अजमेर
9. कैप्टन श्री अमरसिंह चौहान भवन बेगड़िया, जोधपुर
10. राजपूत समाज सभा भवन फलसूंड, जैसलमेर
11. बाणेश्वरी भवन आजाद नगर, चितौड़गढ़
12. श्री दयाल राजपूत हॉस्टल पोकरण, जैसलमेर
13. महाराजा सरदार सिंह राजपूत छात्रावास, जोधपुर
14. भालता रतलाई, झालावाड़
15. श्रीराम लाइब्रेरी सांदरसर, जयपुर
आगामी टेस्ट का पाठ्यक्रम, पाठ्य सामग्री, परीक्षा की दिनांक आदि की जानकारी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।