श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के संस्थापक एवं श्री क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघ प्रमुख पूज्य श्री भगवान सिंह जी रोलसाहबसर की 82वीं जयंती के शुभ अवसर पर आज वर्तमान संघ प्रमुख माननीय लक्ष्मण सिंह जी बेण्याकाबास के कर कमलों द्वारा फाउंडेशन की Website को जारी किया गया। वेबसाइट का URL – https://shrikpf.org है, आगामी दिनों में फाउंडेशन के कार्यों से संबंधित विभिन्न जानकारियां इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध रहेगी।