सीकर, 13 सितम्बर, समाज के संस्कारवान और शिक्षित लोग समाज के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। आज समाज के शिक्षित युवाओं को सही दिशा न मिलने के कारण भटकाव की स्थिति है। जब तक व्यक्ति को दायित्व बोध नहीं होगा कि मेरा समाज और राष्ट्र के प्रति क्या कर्तव्य है तब तक राष्ट्र और समाज के हित में काम नहीं कर सकता।
उपरोक्त विचार श्री क्षत्रिय युवक संघ के केंद्रीय कार्यकारी रेवंत सिंह पाटोदा ने स्थानीय बद्री विहार सभागार में संघ के आनुषंगिक संगठन श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा आयोजित कर्मचारी और अधिकारी स्नेह मिलन एवं संवाद कार्यशाला में व्यक्त किए।
श्री पाटोदा ने कहा कि अपना और अपने बच्चों के जीवन यापन के लिये तो प्रत्येक व्यक्ति कार्य करता ही है लेकिन क्या यही जीवन है? श्री क्षत्रिय युवक संघ की चाह ये है कि हम अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी अपनी अहम भूमिका अदा करें। श्री पाटोदा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि अब शिक्षित वर्ग को समाज हित के कार्यों की प्राथमिकता तय कर उसे क्रियान्वित करना होगा तब सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो जायेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के संस्थापक पूज्य श्री तनसिंह जी की तस्वीर के समक्ष उपस्थित मातृ शक्ति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात गणेश वंदना और प्रार्थना हुई।
कार्यक्रम में जिले में कार्यरत विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम को राम सिंह, सज्जन सिंह, जितेन्द्र सिंह, भवानी सिंह, दशरथ सिंह, सविता कंवर, मगन सिंह आदि ने संबोधित किया।
श्री क्षत्रिय युवक संघ के शेखावाटी संभाग प्रमुख जुगराज सिंह जुलियासर और सीकर प्रांत प्रमुख रतन सिंह छिंछास अपने साथियों के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संघ के डीडवाना प्रांत प्रमुख जय सिंह सागू ने किया।



0 Comments
Be the first to comment on this article.