Social News

नापासर में समारोह पूर्वक मनाई हड़बू जी की जयंती

Guest Submissions 4 September 2026 Social News
नापासर में समारोह पूर्वक मनाई हड़बू जी की जयंती

बीकानेर जिले के नापासर ​कस्बे के नगरी बास में स्थित हड़बू जी मंदिर परिसर में श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वावधान में लोक देवता हड़बू जी की जयंती 02 सितंबर को मनाई गई। संघ के बीकानेर संभाग प्रमुख खींव सिंह सुल्ताना ने हड़बू जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हड़बू जी ने क्षात्र धर्म का पालन करते हुए त्याग और बलिदान का जीवन जिया। उनसे प्रेरणा पाकर हम भी अपने स्वधर्म का पालन करें। उसके लिए निरंतर अभ्यास, संस्कार और अनुशासन आवश्यक हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जुगल सिंह बेलासर ने संघ की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। वरिष्ठ स्वयंसेवक भागीरथ सिंह सेरुणा ने संघ संस्थापक पूज्य तनसिंह जी के विचारों और संघ दर्शन की जानकारी दी। संघ के प्रांत प्रमुख रेवंत सिंह जाखासर ने संघ के आगामी बालक और मातृशक्ति शिविरों में अधिक से अधिक भागीदारी का निवेदन किया। कार्यक्रम में भीख सिंह, बच्चन सिंह, मेघ सिंह, दीप सिंह आदि शामिल हुए।

Share this post

Back to Social News

0 Comments

Be the first to comment on this article.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *